deshifoodHINDI

testy nonveg food recipe

LightBlog

Breaking

Thursday, June 11, 2020

MATAN PATIYALA

Add caption
मटन -ए - पटियाला
 
 
सामग्री :   आधा किलो बोनलेस मटन (टुकड़ो में कटा हुआ ),२/३ कप घी, डेढ कप प्याज, नमक स्वादानुसार, ४-४ टीस्पून अदरक का पेस्ट और लहसुन का पेस्ट,
 ४ बड़ी इलायची, ४ लौंग, २-२ सबूत काली मिर्च और तेजपत्ते, १ दालचीनी का टुकड़ा, १ टीस्पून लाल मिर्च का पाउडर, आधा टीस्पून हल्दी पाउडर, ४ टीस्पून 
 धनिया पाउडर, १ कप टमाटर, १ बड़ा टुकड़ा अदरक का (गोल स्लाइस में कटा हुआ ), ४ टीस्पून जीरा पाउडर, २ टेबलस्पून हरा धनिया (कटा हुआ ) . 

 विधि :  -   हांड़ी में घी गरम करके  प्याज, नमक और मटन डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून ले. 
 अदरक-लसुन का पेस्ट और सारे सबूत मसाले और सबूत कालीमिर्च डालकर १-२ मिनट तक भून ले। ३ कप पानी डालकर धीमी आंच पर ढककर बिच-बिच में चलाते हुए पकाये। मटन के नरम होने पर टुकड़ो को ग्रेवी में से निकल ले।  
ग्रेवी में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और टमाटर डालकर टमाटर के नरम होने तक पकाये। १/४ कप पानी डालकर धीमी आंच पर पकाये। छोटी सींक पर मटन के २ पीस लगाकर अदरक का स्लाइस लगाकर फिर मटन के २ पीस लगाए। बाकी के पीसेस भी इसी तरह सींक पर लगाए ग्रेवी में मिलाये। 
धीमी आंच पर ५ - ७ मिनट तक पकाएं।  जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करे।  हरे धनिया से सजाकर तंदूरी पराठे के साथ सर्व करें। 

1 comment: